जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

भाजपा के चम्पावत जिलाध्यक्ष के पिता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा का निधन हुआ, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। भाजपा के संस्थापक सदस्य पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं चम्पावत भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा के पिता हयात सिंह माहरा का लंबी बीमारी के बाद गुरूवार को उनके पैतृक गांव इजड़ा में निधन हो गया है। माहरा के निधन से क्षेत्र के साथ ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है। हयात सिंह माहरा के निधन के शोक में जिले में भाजपा ने सभी कार्यक्रम आगामी तीन दिनों तक स्थगित किए गए हैं। हयात सिंह माहरा के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा नेताओं व पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। माहरा का अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया जाएगा। गौरतलब है कि कल ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत चम्पावत जनपद के भ्रमण के दौरान उनके घर पर पहुंच कर हयात सिंह माहरा का हालचाल जाना था।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड