उत्तराखण्डनिर्वाचन 2022राजनीति

ये हैं कुमाऊं के सबसे कम उम्र के विधायक, कपकोट सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कपकोटे सीट से भाजपा विधायक सुरेश गड़िया कुमाऊं में सबसे कम उम्र के विधायक हैं। सुरेश गड़िया महज 38 साल के हैं। कपकोटे सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े सुरेश गड़िया को कुल 31275 वोट मिले। उन्होंने चार हजार वोटों से विजय हासिल कर इस सीट पर कब्जा किया। वही युवाओं में उनका काफी क्रेज है। सुरेश गड़िया पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कई केंद्रीय मंत्रियो के विश्वासपात्र माने जाते हैं। विधायक सुरेश बताते हैं बहुत संघर्ष भरे जीवन में रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। वे युवावस्था से ही आमजन की सेवा करने के लिए जुटे रहे हैं। बता दें कि प्रदेश के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक यह अनारक्षित सीट है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का यह गृह क्षेत्र है। यहां अब तक चार चुनाव और एक उपचुनाव हो चुका है। पहले और दूसरे चुनाव में भगत सिंह कोश्यारी ने ही यहां पर कब्जा जमाया, लेकिन दूसरे चुनाव के बाद वे राज्यसभा सांसद बन गए। ऐसे में यहां पर उपचुनाव हुए लेकिन भाजपा (BJP) का कब्जा इस सीट पर कायम रहा है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड