उत्तरकाशीनवीनतम

उत्तराखंड में यहां बजरी की जगह मिट्टी से बन रहा था पुल, ब्रिडकुल प्रबंधक निलंबित

ख़बर शेयर करें -

पुल निर्माण में बजरी की जगह हो रहा था मिट्टी का प्रयोग, अनियमितता पर ब्रिडकुल परियोजना प्रबंधक निलंबित

देहरादून। उत्तरकाशी जिले से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वहां मोटर मार्ग के निर्माण में बजरी की जगह मिट्टी का प्रयोग करने की धांधली सामने आई है। पुल निर्माण में अनियमितताओं का आरोप सामने आने के बाद ब्रिडकुल प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए परियोजना प्रबंधक को पद से निलंबित कर दिया है।

Ad Ad

उत्तरकाशी जिले के पुरोला के सौड ओसला मोटर मार्ग पर गागर गाड़ पर निर्माणाधीन आरसीसी पुल निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगा है। दरअसल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में बजरी के स्थान पर मिट्टी मिलाई जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मामले की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ब्रिडकुल प्रबंधन ने सख्त कार्यवाही करते हुए परियोजना प्रबंधक अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ब्रिज रोपवे टनल अंडर इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 16 किलोमीटर पर सौड से ओसला तक 60 मी आरसीसी स्पैन स्टील ट्रस का पुल निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी जांच में निर्धारित मानकों के विपरीत रेत की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया। इसके अलावा प्लम कंक्रीट में प्रयुक्त प्लम की मात्रा भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। आदेश में कहा गया कि निर्माण कार्य में बरती गई अनियमिताओं से ना केवल विभाग की छवि प्रभावित हुई है, बल्कि कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर प्रश्न चिन्ह लगे हैं। इसी आधार पर अजय कुमार के खिलाफ उत्तराखंड सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली 2003 के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें पद से निलंबित कर ब्रिडकुल मुख्यालय से संबंद्ध किया गया है।

Ad Ad