जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में मची बैठकी होली की धूम, देर रात तक जम रही होल्यारों की बैठकी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत में बैठकी होली की धूम मचने लगी है। होल्यार देर रात तक राग और फाग से सजी बैठकी होली से रंग जमा रहे हैं। बैठकी होली में बड़ी संख्या में लोग शिरकत कर रहे हैं।

चम्पावत के डड़ा बिष्ट में कलश संगीत कला समिति ने बैठकी होली का आयोजन किया। बाल कलाकार आयुष भट्ट ने वंदना के स्वर समर्पित… से बैठकी होली की शुरुआत की। गंधर्वगिरी महाराज ने यशोदा के लाल ने मोरी भर पिचकारी… होली पेश की। उमापति जोशी ने डगर चलत छेड़े श्याम सखी री… का गायन किया। महेश जोशी ने या बृज देश निगोड़ा… होली पेश की। तुलसी दत्त जोशी ने सैंया गए परदेश… का गायन किया। दिनेश बिष्ट ने राधा नंद कुंवर समझाई रही… होली पेश की। हिमेश कलखुड़िया ने मत कहीं धूम मचाना… का गायन किया। मानस पंत ने ठाड़े रहो घनश्याम… होली पेश की। प्रेम बल्लभ भट्ट ने होरी खेलन कहां जाऊं… का गायन किया। गिरीश पंत ने मो पे रंग डारो चटक कन्हैया… होली पेश की। शांति जोशी ने मुरली की धुन लागी… से बैठकी होली का समापन किया।

Ad