उत्तराखण्डनवीनतमपिथौरागढ़हादसा

उत्तराखंड : कार गहरी खाई में कार, सेना के जवान समेत 3 युवकों की गई जान

ख़बर शेयर करें -

मृतक अंकित पांडे (फाइल फोटो- Family Members)

सीमांत पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सेना के जवान समेत तीन 3 युवकों की जान चली गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली नंबर की कार संख्या DL3C/ CN3785 पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे बंगापानी के उमरगड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनमें से 1 अन्य ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में अब 1 ही घायल बचा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू अभियान को शुरू किया गया।

Ad Ad

कार हादसे के मृतक …

— लक्ष्मण सिंह पुत्र राम सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी- धुरातोली, मुनस्यारी, पिथौरागढ़
— अंकित पांडे पुत्र बसंत पांडे (उम्र 30 वर्ष), निवासी- छाना, पिथौरागढ़
— आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत, निवासी- भट्टीगांव, बेरीनाग, पिथौरागढ़

कार हादसे में घायल …
— देवेंद्र भट्ट पुत्र परमानंद भट्ट (उम्र 25 वर्ष), निवासी- पिथौरागढ़

मृतक लक्ष्मण सिंह (फाइल फोटो- Family Members)

भारतीय सेना में तैनात था लक्ष्मण सिंह :— बंगापानी कार हादसे में जान गंवाने लक्ष्मण सिंह भी शामिल थे। जो सेना में तैनात थे। इन दिनों वो अवकाश पर घर आए थे। जिनकी कार हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अंकित पांडे की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंकित के पिता बसंत पांडे बेरीनाग में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंकित देहरादून में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता था।

मृतक आयुष (फाइल फोटो- Family Members)

लंदन में नौकरी करता था आयुष…

घायल आयुष पंत ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। आयुष लंदन में नौकरी करता था। बीती 16 फरवरी को अवकाश पर घर आया था। वह पिथौरागढ़ में अपने जिम सेंटर का काम देख रहा था। उधर, घायल देवेंद्र भट्ट वर्तमान में पिथौरागढ़ में किसी संस्था के प्राइवेट अस्पताल में काम करता है। जिसका अभी उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि चारों मुनस्यारी घूमने जा रहे थे।


वहीं, खाई में उतरकर घायलों का रेस्क्यू किया गया। जिसके तहत शव और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया, फिर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर एक की मौत हो गई। घायल एक व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। साथ ही मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उधर, हादसे के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। फिलहाल, पुलिस की ओर से मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Ad Ad