जनपद चम्पावतबनबसा

बनबसा एसएसबी चेक पोस्ट में हरेला क्लब की महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। बनबसा एसएसबी चेक पोस्ट में हरेला क्लब की महिला विंग की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने सैनिक भाइयों का तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधते हुए उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही मिष्ठान वितरण किया और उन्हें .साथ कुमाऊनी भोज कराया। सैनिकों को हरेला क्लब स्मारिका की पुस्तक भेंट की गई। सभी सैनिक कार्यक्रम के दौरान भाव विभोर नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर संरक्षक जानकी खर्कवाल, अध्यक्ष सुमन वर्मा, डा. प्रभा जोशी, विध्या जुकरिया, रेखा पांडे, कल्पना धामी, सुनीता गहतोड़ी, उप सचिव हेमा जोशी, कोषाध्यक्ष गीता तिवारी, उप कोषाध्यक्ष पार्वती खर्कवाल, प्रचार प्रसार मंत्री शान्ति कापड़ी, मीडिया प्रभारी रिचा खर्कवाल, अनिता नैथानी, विध्या बिष्ट, पुष्पा यादव, रेनू चंद, भूमी पाल, ज्योत्सना खर्कवाल आदि मौजूद रहीं।

Ad