प्रभारी मंत्री चंदन रामदास ने नरसिंह डांडा व नरियालगांव क्षेत्र में किया प्रचार


चम्पावत। उप चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत के लिए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रभारी मंत्री चंदन रामदास ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आज उन्होंने नरसिंह डांडा, सुयालखर्क, धामीसौन, नरियालगांव क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर प्रचार किया। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए सीएम धामी को अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे ऐतिहासिक जीत दिला कर सीएम धामी के हाथों को मजबूत करें। इस दौरान उनके साथ चम्पावत पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, लोहाघाट पालिकाध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा, जीवन गहतोड़ी, चंद्रशेखर जोशी, केदार बोहरा, मयंक पुनेठा, सुरेश जोशी, महेश पंगरिया, ग्राम प्रधान गुड्डी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देवी समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



