उधमसिंह नगरक्राइमनवीनतम

खटीमा में युवक ने ब्लेड से गला रेतकर कर लिया जीवन समाप्त

ख़बर शेयर करें -

खटीमा/उधमसिंह नगर। एक युवक ने ब्लेड से अपना गला रेतकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई ने आनन फानन में एंबुलेंस 108 को मौके पर बुलाया, लेकिन युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार मूल रूप से चम्पावत जिले के विकास खंड पाटी के जौलाड़ी का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार भूड़ निवासी दीपक सिंह (29) पुत्र बहादुर सिंह ने सोमवार की अपराह्न अपने घर के बाथरूम को बंद कर धारदार ब्लेड से अपना गला रेतकर काट लिया। इससे वह लहुलूहान होकर घर के अंदर गैलरी में बाथरूम के सामने गिर गया। इसी बीच घर में मौजूद बडे़ भाई उसे घायल हालत में देखकर चीख पुकार मचाने लगा। इस दौरान घटना की सूचना उसने आपातकालीन सेवा 108 व पुलिस टोल फ्री नंबर 112 और बड़े भाई प्रकाश को दी। मौके पर पहुंची 108 ने घायल को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. मनी पुनियानी ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Ad Ad

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया। घटना की सूचना पर मौके पर सीओ विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत, व भूपेंद्र सिंह रंसवाल पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। सीओ विमल रावत ने बताया कि घटना स्थल को सुरक्षित करवा कर फील्ड यूनिट को साक्ष्य संकलन के लिए सूचना दी। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन किए। मौके पर कमरे के बाथरूम में एक ब्लेड खून से सना पड़ा मिला है। मृतक के बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि दीपक ने सुबह छत से कूदकर खुदकुशी का प्रयास भी किया था। परिजनों ने बताया कि दीपक नशे का आदि था और मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई प्रकाश सिंह व कमल सिंह है। तीनों भाई अविवाहित हैं। मृतक के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार मूल रूप से चम्पावत जिले के विकास खंड पाटी के जौलाड़ी का रहने वाला है।