लोहाघाट में पुलिस ने 04.10 ग्राम स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार
लोहाघाट/चम्पावत। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 04.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से बरामद बुलट मोटर साइकिल को सीज किया गया है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोहाघाट–चम्पावत मार्ग स्थित डैसली बाईपास के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार के कब्जे से 04.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कैलाश सिंह लडवाल पुत्र प्रहलाद सिंह लडवाल निवासी ग्राम मोनकांडा थाना पाटी जनपद चम्पावत उम्र 31 वर्ष को मय मोटरसाइकिल UK03B/ 9994 Royal Enfield Bullet (काला रंग) सहित गिरफ्तार किया गया। युवक के खिलाफ थाना लोहाघाट में अभियोग दर्ज किया गया है।
बरामदगी…
04.10 ग्राम अवैध स्मैक
मोटरसाइकिल UK 03 B 9994 Royal Enfield Bullet (काला रंग)
01 पर्स
₹1700 नकद
आधार कार्ड
02 एटीएम कार्ड
पुलिस टीम …
1-व0उ0नि0 हेमन्त सिंह कठैत, थाना लोहाघाट
2-HC सुनील कुमार
3-का0 चंदन सिंह

