उत्तराखण्डराजनीति

यशपाल व संजीव पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों का सीएम आवास कूच, प्रदेशभर में प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पूर्व विधायक संजय आर्य पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्त्ताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। कांग्रेसियों के काफिले को पुलिस ने हाथी बड़कला बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया। इस पर कांग्रेसी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक राजकुमार, काग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना धरने में शामिल थे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश भर में भी कांग्रेसियों ने धरने दिए। बाजपुर घटना को कांग्रेस अब मुद्दा बनाने में जुटी है। जगह-जगह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हल्द्वानी में टीपीनगर चौराहे पर प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने पूरे मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि साजिशन हमला करवाया गया था। सूचना देने के बावजूद सिर्फ दो पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए थे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड