टनकपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर सुनी पीएम की ‘मन की बात’


टनकपुर। रविवार को क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ संख्या 136 में सुना। मन की बात कार्यक्रम के समापन के बाद जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने जनता की समस्या को सुना और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा कर उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजना की जानकारी दी और 2022 में उत्तराखंड में फिर से भाजपा सरकार बनाने को एकजुट होकर कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष जगदीश जोशी, शक्ति केन्द्र प्रभारी मनोज तिवारी, मधु शर्मा, काजल, रचना, मोहनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बच्चन सिहं, अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुनीस कुमार, गौरव, धर्मेंद्र, नन्द किशोर, विश्राम, जितेंद्र, कपिल, उमेश, प्रीतम, अंकित, रोहित, अशोक कुमार, सोनू, संजय कन्याल, नन्दन रावत, सुरेश, नरेंद्र, नीरज, निखिल, पप्पू, हेम बिष्ट, संजय, गुड्डू, मोहित पंचोली आदि मौजूद रहे।


