चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में गंदगी फैलाने वाले मीट विक्रेताओं के कटे चालान, वसूला 34 हजार का जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। हनुमान जयंती के पावन पर्व पर नगर पालिका की ओर से ईओ ऋषभ उनियाल के नेतृत्व में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए मीट बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मानकों का उल्लंघन करने और क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले मीट विक्रेताओं के खिलाफ सख्ती बरती गई।

अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने बताया कि निरीक्षण टीम ने पाया कि कई मीट विक्रेताओं द्वारा दुकान का अपशिष्ट (वेस्ट) और गंदगी खुले में फेंकी जा रही थी, जिससे न केवल दुर्गंध फैल रही थी बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ था। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 09 मांस विक्रेताओं के चालान किए गए। उनसे मौके पर ही 34,000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा सभी मांस विक्रेताओं को कड़े शब्दों में हिदायत दी गई है कि वे अपनी दुकानों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण केवल निर्धारित डस्टबिन और पालिका के वाहनों के माध्यम से ही करें। यदि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो भारी जुर्माने के साथ-साथ दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। नगर पालिका ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि टनकपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल बनाने के लिए सहयोग करें और गंदगी न फैलाएं। इस अवसर पर हेमंत टंडन, प्रिया बिष्ट, राकेश वाल्मीकि, अनुराधा, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad Ad