जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भाजपा में लगाई बड़ी सेंध, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि समेत कई कांग्रेस में शामिल हुए

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने टनकपुर में भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। भाजपा में बड़ी सेंध लगाते हुए पूर्व विधायक खर्कवाल ने विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि समेत तमाम लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। रविवार को मिलन वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुनिल बाल्मीकि, सभासद योगेश पाण्डेय, हुमा अंसारी, रईस अहमद, समाजसेवी वकील अंसारी, सोनू पाल, जय सिंह पाल, पूर्व सभासद मुकीम हाजी, खनन व्यवसायी कशिफ खान गयास अहमद, हनीफ अंसारी, गिरीश शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेश सकारी, भाजपा के नेता रहे कमल पंत, मुस्तफा हसन, खल्लो बेगम , अनिता जौन, रानी, दीपा देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तमाम लोगों ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मौजूद लोगों ने 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने, चम्पावत से हेमेश खर्कवाल को विधायक तथा हरीश रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कैलाश राम ब्लॉक अध्यक्ष टनकपुर, रमेश चंद ब्लॉक अध्यक्ष बनबसा, अनिल चौधरी पिंकी कांग्रेस नगर अध्यक्ष टनकपुर, हेम चन्द्र जोशी, गोपाल बिष्ट, अशोक मुरारी, सज्जाद अंसारी, अमित खन्ना, भैरव दत्त जोशी, नरेश सकारी, गजेंद्र पाल, नीरज मिश्रा यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष, संजय अग्रवालं, संजय गर्ग, दीपक नाथ, भैरव दत्त जोशी, सुमित कुमार, शादाब अंसारी, शाहवेज अंसारी, आसिफ खान, इजहार अंसारी, समीर श्याम कुमार, करण सिंह, बिलाल अहमद सभासद मनिहारगोठ, दीपक राय, रिषभ कुमार, ईशु अग्रवाल, आनंद यादव, मयूर सिंह बिष्ट, समीर, बिलाल, अज़हर अली, रहीश भाई, रियासत हुसैन, अमजद हुसैन, जुबेर हुसैन, आरिफ हुसैन, अज़ह रुदीन, रफीक अहमद, मोहम्मद हलीम समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad