चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर-चम्पावत एनएच पर पेड़ से टकराई कार, गंभीर रूप से घायल हुए दो युवक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह हादसा हो गया। ककराली गेट के समीप चम्पावत से टनकपुर की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार लोहाघाट निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह ककराली गेट से 200 मीटर ऊपर चम्पावत की ओर चम्पावत से टनकपुर को आ रही कार यूके03बी/7223 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन पर सवार शुभम पुनेठा पुत्र बसंत बल्लभ पुनेठा निवासी उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट व भुवन सिंह ढेक पुत्र हयात सिंह ढेक निवासी चांदमारी लोहाघाट गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्निंग वॉक कर रहे लोगों ने घटना की सूचना 108 को दी। दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। डॉ. वीके जोशी ने बताया कि दोनों घायलों के पैर, सिर तथा अन्य जगहों पर चोट लगी हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। टीम में डॉक्टर उमर, आफताब आलम, जीवन, कर्मवीर सहित आदि लोग शामिल हैं।

Ad Ad