उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत SOP जारी, देखें किए गए हैं क्या क्या प्राविधान…

ख़बर शेयर करें -

सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तराखंड शासन ने एसओजी जारी कर दी है। जिसमें आगंतुकों, आम जनमानस के साथ ही निजी ठेकेदारों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए भी खास प्राविधान किए गए हैं।
शासन ने बुधवार को सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विस्तृत गाइडलाइंस (एस‌ओपी) जारी कर दी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड शासन द्वारा यह फैसला बीते शनिवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में हुए उस भारी हंगामे के बाद लिया गया है, जिसमें ड्यूटी के दौरान निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला किया गया था।