चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

आपातकाल लगा कर इंदिरा सरकार ने की थी लोकतंत्र की हत्या : सुरेश जोशी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मंगलवार 25 जून को भाजपा ने ‘काले दिवस’ के रूप में मनाया। इसको लेकर भाजपा जिला कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें वक्ताओं ने आज से 50 वर्ष पूर्व सन 1975 में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए काला अध्याय बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी को बचाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 352 का गलत प्रयोग कर देश में लोकतंत्र की हत्या की और आपातकाल लगाया। बताया कि तत्कालीन सरकार ने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर दी। 1975 में आपातकाल के विरोध में उठी प्रत्येक मुखर आवाज को कांग्रेस सरकार ने दमनकारी नीतियों से प्रतिबंधित कर दिया और भाजपा, आरएसएस व राष्ट्र हित की बात करने वालों को जेल में डाला। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तार-तार हुई। गोष्ठी के बाद लोकतंत्र सेनानी सुरेश पांडेय के आवास पर जाकर भाजपाईयों ने उन्हें सम्मानित किया।


गोष्ठी में वरिष्ठ नेता शंकर पांडेय, श्याम पांडेय, कार्यक्रम संयोजक गोविंद सामंत, जिला महामंत्री पूरन माहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, नवीन भट्ट, सचिन जोशी, कैलाश बोहरा, राकेश अधिकारी, राजू बिष्ट, कैलाश अधिकारी, गुमान सिंह, दीपक जोशी, सतीश खर्कवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, कनिष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, नंदन तड़ागी, केसी जोशी, गंगा खाती, मणिप्रभा तिवारी, विजय चौधरी, जगदीश पनेरू, मोहन भट्ट, बहादुर फर्त्याल, अशोक बिष्ट, रमेश कोहली, विकास साह, विजय चौधरी, भावना सेठी, किरन पंगरिया, ममता बिष्ट, लोकमान अधिकारी, जीवन बोहरा, महेश भट्ट, जगत बिष्ट, गंगा पाटनी, योगेश तिवारी, शैलेश जोशी, हरीश जोशी, विजय पांडेय, मनोज जोशी, अजय नरियाल, पवन नाथ, प्रकाश पांडेय, अजय प्रहरी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad