चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पालिका परिषद की में विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सोमवार 06 अप्रैल को नगर पालिका परिषद चम्पावत में अध्यक्ष प्रेमा पांडेय एवं अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी की उपस्थिति में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के समग्र विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से गोल्ज्यू महोत्सव की समीक्षा की गई, साथ ही ठेकेदारी ईपीएफ से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त, नगर में संचालित विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई।
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए तथा नगर विकास को गति देने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों के सहयोग पर विशेष बल दिया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों से नगर के विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा नागरिकों की समस्याओं का समाधान अधिक सुगम और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Ad Ad