उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

उत्तराखंड में ITBP के जवान ने फंदे पर लटककर दी जान, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मसूरी में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आईटीबीपी के जवान ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दी है। सूत्रों के मुताबिक जवान ने दो महीने पहले की पिथौरागढ़ यूनिट से मसूरी में ज्वाइन किया था। बताया गया है कि इससे पहले भी जवान आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक यूनिट 14 पिथौरागढ़ में कांस्टेबल पद पर तैनात था। दो महीने पहले ही मसूरी में ड्यूटी पर आए थे। मंगलवार सुबह जवान ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान कांस्टेबल चेतराम मीणा (38) पुत्र राम फल मीणा निवासी गांव भौबता पोस्ट बसवा जिला दौसा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि जुलाई 2025 में भी कांस्टेबल ने आत्महत्या की कोशिश की थी।