जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत में हुआ कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का समापन, राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त किए जाने पर किया सत्याग्रह

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रहे ‘हाथ से हाथ जोड़ो‘ अभियान का रविवार को जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता व सचिव निर्मल तड़ागी के संचालन में समापन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द करने के विरोध में यात्रा कार्यक्रम के दौरान ही अपनी अपनी बाहों में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे और लोकतांत्रिक व तानाशाही पूर्ण रवैया को लेकर चर्चा की गई।
इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार की शुद्ध बुद्धि के लिए सत्याग्रह किया गया।

Ad

इस दौरान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जिला प्रभारी डॉ. गणेश उपाध्याय, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बडेला, पीसीसी सदस्य चतुर सिंह मेहता, मोहन सिंह अधिकारी, विवेकानंद जोशी, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, महेश भट्ट, विमला पुजारी, प्रकाश चंद्र गहतोड़ी, भुवन चन्द्र गड़कोटी, महिपाल बोहरा, इजहार अहमद, सूरज सिंह कुंवर, विपिन जोशी, श्याम कार्की, दिग्विजय कार्की, सूरज सिंह कुंवर, भुवन चौबे, अभिषेक गंगोला आदि मौजूद रहे।

Ad Ad