चंपावतनवीनतमराजनीति

कमल मित्र अभियान का हुआ शुभारम्भ, चम्पावत में महिलाओं ने वर्चुअल रूप से किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा ने देशभर में कमल मित्र अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के माध्यम से महिलाएं समाज और लोगों के बीच में जाकर अभियान के तहत चिन्हित 15 योजनाओं के बारे में बताएंगी। देशभर में 40 लाख महिलाओं को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक लोकसभा में 200 महिलाओं को अभियान से जोड़ा जाएगा।

भाजपा कार्यालय से चम्पावत की महिलाएं वर्चुअल रूप से कमल मित्र उदघाटन कार्यक्रम से जुड़ी। भाजपा केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री व महिला मोर्चा प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारम्भ किया। बताया कि यह अभियान देशभर में दिसंबर तक आयोजित होगा। चम्पावत में भी जिला, विधानसभा और मंडल स्तर पर यह कार्यक्रम चलेगा। जिसके तहत मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, जैम पोर्टल योजना, विद्यालक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित चिन्हित 15 योजनाओं की जानकारी महिलाएं लोगों को देंगे। इसके लिए बकायदा महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रत्येक जिलों का प्रवास कर इस अभियान की समीक्षा करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गंगा खाती, कुमाऊं सह संयोजक व ब्लाक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, जिला महामंत्री व ब्लाक प्रमुख चम्पावत रेखा देवी, जिला उपाध्यक्ष किरन पंगरिया, मंडल अध्यक्ष भावना सेठी, महामंत्री कुसुम थ्वाल, मंडल महामंत्री बाराकोट सुषमा बोहरा, आशा राणा, देवकी खाती , ललिता बोहरा, कविता बोहरा, सरस्वती खाती, रीता बोहरा, विमला अधिकारी, ममता बोहरा सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।