जनपद चम्पावतटनकपुर

चम्पावत में कारगिल योद्धा को सम्मानित किया, टनकपुर में हुआ पूर्व सैनिकों का सम्मान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिक दान सिंह मेहता को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुकेश महराना, मोहन सिंह अधिकारी, राजेश उप्रेती, महेश पंगरिया समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टनकपुर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भाजपा पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत ने सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का देश के प्रति अमूल्य योगदान है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री किरन देवी, वरिष्ठ नेता रोहिताश अग्रवाल, नारायण सिंह महर, केदार जोशी, मुकेश जोशी, हंसा जोशी, रंजना नेगी, कपिल उप्रेती, जोध सिंह बोहरा, भीम रजवाड़, भानदेव जोशी, भागीरथी देवी, गीता बिष्ट, कलावती कापड़ी आदि मौजूद थे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड