केदानाथ उप चुनाव : आठवें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार, भाजपा को मिली तीन हजार से अधिक की लीड

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल चौथे राउंड पर भी बढ़त बनाए हुई हैं। कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुछ ही देर में होगा।
केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव के 10वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी की लीड 4 हजार पार…
भाजपा, आशा नौटियाल- 18139
कांग्रेस, मनोज रावत- 14063
निर्दलीय, त्रिभुवन चौहान- 8790
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 4076 वोटो से आगे
केदारनाथ उपचुनाव में आठवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को 13696 वोट मिले। मनोज कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 10633 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय त्रिभुवन चौहान को 7935 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी 3 हजार 33 वोटों से आगे चल रही हैं।
केदारनाथ उपचुनाव के छठे राउंड की काउंटिंग में भाजपा 10153, कांग्रेस 7292, त्रिभुवन चौहान 7189 वोट मिले। छठे राउंड में भाजपा 2861 वोटों से कांग्रेस से आगे चल रही है।

निर्दलीय चुनाव लड़े थे तब कुलदीप रावत
वर्ष 2022 में भाजपा की शैलारानी रावत निर्दलीय कुलदीप रावत को पराजित कर दूसरी बार विधायक चुनी गई। इस वर्ष शैलारानी रावत के निधन के बाद केदारनाथ विस में उपचुनाव हो रहा है, जिसमें भाजपा से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत में सीधा मुकाबला है।
पांचवें राउंड में भी भाजपा आगे…
आशा नौटियाल को 8555 वोट मिले
मनोज रावत को 6028 वोट मिले
त्रिभुवन चौहान को 6890 वोट मिले
लगभग 2300 वोटो से बीजेपी की लीड

चौथा राउंड- कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसकी
भाजपा – 6665
कांग्रेस – 4376
त्रिभुवन (निर्दलीय) – 4875
भाजपा – 2289 वोटों से आगे
तीन राउंड के बाद भाजपा की बढ़त बरकरार
भाजपा – 4821
कांग्रेस – 3231
त्रिभुवन (निर्दलीय) – 2755
बीजेपी – 1590 से आगे
90,875 है केदारनाथ विधानसभा में वोटरों की संख्या
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कुल 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। केदारनाथ विधानसभा में वोटरों की संख्या 90,875 है. जिनमें 45,956 महिला वोटर और 44,919 पुरुष वोटर हैं।
ईवीएम के दो राउंड पूरे, भाजपा को बढ़त
केदारनाथ उपचुनाव के लिए ईवीएम के दो राउंड पूरे हो चुके हैं और दोनों ही राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रही है।
बीजेपी 1888
कांग्रेस 1366
त्रिभुवन 832
पहले राउंड में बीजेपी को बढ़त
केदारनाथ उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना हुई। जिसमें बीजेपी की प्रत्याशी आशा नौटियाल आगे चल रही है।
बीजेपी -1398
कांग्रेस- 915
