नवीनतम

उत्तराखंड में केजरीवाल का ऐलान # उत्तराखंड में आप देगी 300 यूनिट फ्री बिजली, नहीं होगा पावर कट, किसानों को मुफ्त बिजली, पुराने बिल होंगे माफ

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। आम आदमी पार्टी के संस्थापक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में बिजली को लेकर चार घोषणाएं की हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सीएम का चेहरा जब भी घोषित होगा, मैं खुद देहरादून आऊंगा। उन्होंने उत्तराखंड में आप की सरकार बनने की स्थिति में बिजली को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि कहा कि भगवान ने उत्तराखंड को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां पहाड़ हैं, पेड़ हैं, वनस्पतियां हैं। यहां मेहनती लोग हैं। ईमानदार हैं। उत्तराखंड के नेताओं और पार्टियों ने उत्तराखंड को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज उत्तराखंड में दो पार्टियां हैं। चक्की के दो पाटों की तरह यहां की जनता इन दो पार्टियों के बीच में पिस रही है। दोनों पार्टियों ने अच्छी सेटिंग कर रखी है। बीस साल से ऐसा चल रहा है कि एक बार तुम लूटो एक बार हम लूटेंगे इस प्रदेश को। इस रणनीति पर काम कर रहे हैं। अवरिंद केजरीवाल आज दून पहुंचे और उन्होंने ये घोषणा की।
देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के पास सीएम ही नहीं है। इतिहास में ये ही पार्टी कहती है कि हमारा सीएम खराब है। इसे बदल रहे हैं। पक्ष है विपक्ष के पास नेता ही नहीं है। नेता चुनने को दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं। उत्तराखंड के विकास के बारे में, जनता के बारे में कौन सोचेगा। इन्हें कोई लेना देना नहीं है। आम आदमी को परिवार चलाना मुश्किल हो गया। हर चीज महंगी हो गई है। दुखी कौन है, खासकर महिलाएं। आमदनी बढ़ नहीं रही। महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बिजली देता है। यहां के लोगों को महंगी क्यों। क्या किसी सरकार ने सोचा। उनके पास टाइम नहीं है। सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। टिहरी बांध बना, प्रभावितों से वादा किया था फ्री बिजली मिलेगी। नहीं दी। ऊर्जा मंत्री ने ऐलान किया कि सौ यूनिट देंगे। अच्छा कि कुछ तो फायदा होगा, पर चुनाव का समय है। इस वादे पर टिकेंगे। एक बड़े नेता ने 15 लाख का ऐलान किया था। नहीं मिले। इसी तरह 24 घंटे में सीएम ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।


उन्होंने कहा कि दिल्ली में उत्तराखंड में उत्तराखंड के बहुत लोग हैं। हर परिवार का दिल्ली से रिश्ता जरूर है। जब आपस में बात करते हैं। वो बताते हैं कि जो काम 70 साल में सारी सरकारें दिल्ली में नहीं कर पाई, वो दिल्ली में हो रहा है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। अब उत्तराखंड के लोग यहां आम आदमी पार्टी की सरकार का मन बना चुकी है। भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जितने काम दिल्ली में हुए उससे ज्यादा अच्छे काम करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल जो कहता है वो करता है। जुमला नहीं है। आज खासकर बिजली के क्षेत्र में चार बातों की गारंटी दे रहा हूं। पहला जैसे दिल्ली में करके दिखाया वैसे ही उत्तराखंड के अंदर तीन सौ यूनिट बिजली हर परिवार को दी जाएगी। दिल्ली में दो सौ दी जाती है। दो से चार सौ तक हाफ रेट में मिलती है। यहां हमने सीधा तीन सौ यूनिट तक देने का निर्णय किया है।
उन्होंने कहा कि लोगों के गलत बिल आ रहे हैं। कई बार जानबूझकर भेजे जाते हैं। आप की सरकार बनते ही पुराने बिल माफ किए जाएंगे। नए सिरे से शुरूवात होगी। कोई पावर कट नहीं होगा। 24 घंटे बिजली देंगे। उत्तराखंड के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि पावर कट की व्यवस्था न होने के लिए ढांचे में सुधारीकरण किया जाएगा। इसमें चार छह माह का वक्त लग सकता है। लेकिन बिजली के बिल में छूट सरकार बनते ही दी जाएगी। कहा कि यदि हम बिजली मुक्त करेंगे तो जनता पर अतिरिक्त कर का बोझ नहीं डालेंगे। पांच साल तक उत्तराखंड में कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अन्य मद से बिजली के लिए राजस्व जुटाएंगे। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल (अ.प्रा.) अजय कोठियाल भी मौजूद रहे।

Ad