नवीनतम

खेतीखान में हुआ खड़ी होली का शुभारंभ, एक टीम देहरादून को हुई रवाना

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। खेतीखान में मंगलवार होलाष्टक के दिन से होली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल मौजूद रहे। पूर्व विधायक फर्त्याल ने समस्त क्षेत्र वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा होली गायन में प्रतिभाग किया। पूर्व विधायक ने होली गायन के लिए दूरदर्शन के लिए रिकॉर्डिंग को देहरादून जा रही होली टीम को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा आज लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों की होली टीमें पूरे प्रदेश में क्षेत्र व जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उनके कठिन श्रम से आज काली कुमाऊं की खड़ी होली पूरे प्रदेश में लोकप्रिय होते जा रही हैं। खेतीखान के होल्यार 25 फरवरी को देहरादून तथा 27 फरवरी को नैनीताल में खड़ी होली का प्रदर्शन करेंगे। जिसको लेकर होल्यार काफी उत्साहित नजर आए।


इस अवसर पर होली कमेटी अध्यक्ष गोपाल मनराल, संयोजक देवेन्द्र ओली, विजय सिंह मनराल, व्यापार संघ अध्यक्ष खेतीखान देवकी नंदन खर्कवाल, पूर्व प्रधान मुकेशराज देउपा, सुरेंद्र बोहरा, विजय बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू देव, किशोर जुकरिया, डॉ. बद्री दत्त भट्ट, महेश चंद्र, चतुर सिंह, खीम सिंह, हनुमंत ओली, राजेंद्र पचौली, नीरज चंद्र, मोहन ओली, मदन कलखुड़िया के साथ साथ कानाकोट, कमलेख, गोशनी, बाजगांव और समस्त क्षेत्र के होल्यार और खेतीखान की होली टीम के सदस्य उपस्थित रहे।