संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हुए खटीमा के बुजुर्ग की मौत, अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी
रुद्रपुर/उधमसिंह नगर। शहर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में 31 वाहिनी पीएसी की बाउंड्री और दशमेश द्वार के सामने एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग की वास्तविक मौत का पता चल पाएगा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया। इसी दौरान भारत सेवा टीम भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस के साथ मिलकर बुजुर्ग को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग की जांच की और मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान बहादुर सिंह कन्याल पुत्र त्रिलोक सिंह कन्याल, निवासी खटीमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौके से पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन और कुछ दवाइयों के पर्चे भी बरामद हुए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते थे। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
अज्ञात मिला का मिला शव…
रुद्रपुर के भूरा रानी रोड स्थित छतरपुर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रामनगर में महिला की मौत…
रामनगर में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, महिला का शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

