जनपद चम्पावतस्वास्थ

सघन निगरानी में हैं खटोली के बीमार ग्रामीण, तबियत में हो रहा सुधार

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जहरीले लिंगड़े की सब्जी खाने से बीमार हुए खटोली गांव के सभी सातों लोगों की तबियत में सुधार हो रहा है। अभी इनमें से किसी को छुट्टी नहीं मिली है। साथ ही सभी लोगों को अस्पताल में निगरानी पर रखा गया है। वहीं शुक्रवार को दम तोड़ने वाले पवन सिंह (16) का पोस्टमार्टम के बाद रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां से 53 किमी दूर खटोली गांव में जंगली लिंगड़ा सब्जी खाने के बाद दो भाइयों (पान सिंह और कमल सिंह) के परिवार के सात सदस्यों की शुक्रवार सुबह से तबियत बिगड़ी। शुक्रवार शाम पवन सिंह पुत्र पान सिंह की मौत हो गई थी। पान सिंह की पत्नी शांति देवी (40), पान सिंह की बेटी सरोज (18), बेटा उत्तम सिंह (22) व भोला सिंह (13) और कमल सिंह के पुत्र अमित सिंह (11), संजय (17) और बेटी रिया (14) को एकाएक तबियत बिगड़ने पर शनिवार को जिला अस्पताल लाया गया। पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से सभी के लीवर और किडनी पर असर पड़ा है। इसलिए सभी लोग अस्पताल की सघन निगरानी में है। तबियत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी देने पर सोमवार शाम को निर्णय होगा। वहीं गंभीर रूप से बीमार लोग यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के प्रबंध निदेशक दीपक जोशी ने बताया है कि गंभीर रूप से बीमार लोगों की स्थिति में सुधार हो रहा है।

Ad
Ad