उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

जानें कौन हैं एसएस कलेर, जो सीएम धामी के खिलाफ खटीमा में ठोक रहे हैं ताल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चुनाव रणभेरी बज चुकी है। इस बार सबसे वीआईपी और हॉट सीट खटीमा मानी जा रही है। क्योंकि यहां से सीएम धामी के साथ ही कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी और आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर मैदान में होंगे। सीएम धामी और कांग्रेस के भुवन कापड़ी के बारे में प्रदेश की अधिकांश जनता लगभग सबकुछ जानती है, लेकिन आप नेता कलेर के संबंध में शायद ही वह सब जानती हो। कलेर भले ही राजनीति के मैदान में नए खिलाड़ी के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की नीतियों व लोक लुभावने वादों के दम पर वे आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। वह आप पार्टी के फाउंडर मेंबर भी हैं। शुक्रवार को आप ने एसएस कलेर को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। मालूम हो कि कलेर का राजनीति में नाम चर्चा में तब आया जब वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद यह खटीमा में भी काफी सक्रिय दिखाए दिए। कलेर ने बताया कि वह खटीमा के दाह ढाकी गांव के निवासी हैं। उनका पूरा नाम सविंदर जीत सिंह कलेर है। सभी उन्हें एसएस कलेर ही कहते हैं। उनका परिवार खटीमा में 1952 से रह रहा है। मैट्रिक तक उनकी शिक्षा हुई है। उनका मुख्य पेशा खेती किसानी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में वह पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जो तीन गारंटी राज्यवासियों के लिए लेकर आए हैं, उन्हें लेकर आमजन के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद से उन्हें चुनाव मैदान पर उतारा है। वह उस पर सौ फीसद खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। यह उनका पहला चुनाव है। जिसमें वह पूरी तैयारी से चुनाव लड़ेंगे। कलेर ने बताया पार्टी को हर वर्ग का समर्थन मिला है। एससी एसटी वर्ग समाज पार्टी को समर्थन मिल रहा है।

Ad
Ad Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड