खेलचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में हुआ केपीएल (फुटबॉल) का आगाज, पूर्व सीएम कोश्यारी ने किया शुभारंभ, तस्वीरें देखें…

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत के स्व.दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम में कुमाऊं प्रीमियर लीग (KPL) के फुटबॉल मैचों का आगाज हो गया है। जिसका शुभारांभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी ने किया।

इस प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान द्वारा प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 के 6 मैच चम्पावत में आज और कल होंगे। सभी 6 टीमें दो-दो मैच चम्पावत में खेलेंगी। लीग के शेष मुकाबले हल्द्वानी में होंगे। आज 17 फरवरी को पहला मैच 10 बजे से पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर, दूसरा मैच 1 बजे से नैनीताल व बागेश्वर, तीसरा मैच 4 बजे से चम्पावत व अल्मोड़ा के बीच होगा। 18 फरवरी को पहला मैच बागेश्वर व अल्मोड़ा, दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर व नैनीताल और तीसरा मैच चम्पावत व पिथौरागढ़ के बीच होगा।