खेलचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत के लडवाल स्टेट में भी होंगे कुमाऊं प्रीमियर लीग के मैच, कुमाऊं की छह टीमें करेंगी प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। फुटबॉल की कुमाऊं प्रीमियर लीग के आयोजन का जोश इस बार चम्पावत में भी दिखेगा। लीग के मैच चम्पावत स्थित लडवाल स्टेट के खेल मैदान में भी खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान द्वारा प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 के 6 मैच चम्पावत में 17 एवं 18 फरवरी को होंगे। लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि कुमाऊं की सभी 6 टीमें दो-दो मैच चम्पावत में खेलेंगी। लीग के शेष मुकाबले हल्द्वानी में होंगे।


17 फरवरी को पहला मैच 10 बजे से पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर, दूसरा मैच 1 बजे से नैनीताल व बागेश्वर, तीसरा मैच 4 बजे से चम्पावत व अल्मोड़ा के बीच होगा। 18 फरवरी को पहला मैच बागेश्वर व अल्मोड़ा, दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर व नैनीताल और तीसरा मैच चम्पावत व पिथौरागढ़ के बीच होगा। इससे पूर्व 15 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे से बालिकाओं का प्रदर्शनी मैच होगा। आयोजन में स्पोर्ट्स क्लब चम्पावत सहयोग करेगा।