नवीनतमहादसा

कुमाऊं : रामलीला देख कर लौट रहे युवाओं की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खबर बागेश्वर से आ रही है। जहां दर्दनाक हादसे की खबर में तीन युवकों की मौत हो गई। वे रामलीला देखकर वापस घर लौट रहे थे। बागेश्वर में देर रात बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग में बिलौना-दफौट पुलिस लाइन बाइपास पर ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में तीन की मौत एक घायल। घटना पौने दो बजे रात की है। डीसीआरबी से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल कैलाश नेगी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात में पहाड़ी चट्टान के बीच टार्च से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मसक्त के बाद वाहन में सवार चारों युवकों को रेस्क्यू किया गया। घटना में कार से छिटके तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार में फंसा एक यात्री गम्भीर रूप से घायल है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा भी रेस्क्यू करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर अल्टो कार संख्या यूके02ए/ 3030 में चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। दुर्घटना में मनोज कुमार पुत्र पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट घायल है। वहीं विजय सिह पुत्र सुरेश सिह सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित सिंह पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष व सुनील सिह पुत्र सुरेश सिह उम्र 21 वर्ष की मौत हो गई। मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड