जनपद चम्पावतलोहाघाट / आस-पास

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बनेगा बेसहारा महिला का सहारा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट की ग्राम सभा पम्दा निवासी देवकी देवी के लिए लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच सहारा बनेगा। महिला के पति गत नौ वर्षों से लापता हैं। महिला अपने व बच्चों के लिए मकान का निर्माण करा रही है, लेकिन धनाभाव के चलते कार्य आधे में लटक गया है। अब लड़ीधूरा मंच ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। मंच ने मकान की छत डालने का संकल्प लिया है। जानकारी के अनुसार देवकी देवी के पति 9 वर्ष पूर्व काम की तलाश में घर से पंजाब गए थे। तब से उनका कोई पता नहीं है। इस बीच उन्होंने दो लड़कियों की शादी भी की और दो लड़कों को पढ़ाया। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास के तहत उन्हें 1,30,000 की आर्थिक सहायता घर बनाने के लिए मिली है जो घर बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। महिला निर्माणाधीन मकान को अधूरा छूटने के कारण बहुत दुःखी थी। इसी बीच कुछ लोगों ने उन्हें लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी से मिलने के लिए कहा। दुखियारी की व्यथा सुनकर नगेंद्र जोशी ने निर्माणाधीन मकान में छत डालने का भरोसा दिलाया। जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई है। जिस पर नगेंद्र कुमार जोशी, नारायण सिंह अधिकारी, लीलाधर जोशी, नरेंद्र सिंह लडवाल, कैलाश चंद्र बगौली, सतीश चंद्र पांडेय, प्रेम प्रकाश अधिकारी, रुद्र प्रकाश गहतोड़ी, रमेश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी समेत तमाम लोगों का सहयोग मिल रहा है। मालूम हो कि लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच इससे पूर्व भी कई बेसहारा लोगों का सहारा बन चुका है। सामाजिक कार्यों में मंच के पदाधिकारी हमेशा अग्रणी रहे हैं।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड