लड़ीधूरा महोत्सव : फौजी ललित मोहन जोशी व बेबी प्रियंका के गीतों देर रात तक झूमे लोग
शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के परिणाम हुए घोषित, विजेता हुए सम्मानित

चम्पावत। जनपद चम्पावत के विकासखंड बाराकोट में चल रहे 6 दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव 2025 के तृतीय दिवस में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन उप जिलाधिकारी लोहाघाट नितेश डांगर व खंड विकास अधिकारी बाराकोट मोनिका पाल द्वारा किया गया। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या, उप ज्येष्ठ प्रमुख बाराकोट दरबान सिंह, जिला पंचायत सदस्य जनकांडे अशोक सिंह महर, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि डूंगर सिंह प्रथोली, जिला पंचायत सदस्य रैघांव मनीषा कालाकोटी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


सांस्कृतिक संध्या आरंभ पंखुड़ी थारू सांस्कृतिक समिति खटीमा से दल नायिका पूना खड़गा के नेतृत्व में भगवती की वन्दना से किया। इसके बाद गायक फौजी ललित मोहन जोशी के गीत जय जय भगवती काली मैया, जय मां नंदा, जय मां सुनंदा…, कश्मीर बार्डर प्यारी मैं आफी लड़ूंन…, की करूं कम्मू मेरी ड्यूटी बार्डर…
बेबी प्रियंका के लौडा मोहन, तेरी मेरी प्रीत देखी…, रंगीली बिंदी घाघरी काई, हाय हाय तेरो मिजाज…, हाय काकड़ी झील में, नून पीस शीला में… आदि कुमाऊनी गीतों व कुमाऊनी नृत्यांगना ईशा मर्तोलिया, महिमा राय, लच्छू पहाड़ी की प्रस्तुति में देर रात तक दर्शक नाचते गाते रहे। दिल्ली से आये मशहूर चांदी चाचा ने बेहतरीन कार्य कर रहे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट की समिति के अध्यक्ष सहित तीन लोगों को चांदी से बने स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप भेंट किए।
इस मौके पर अध्यक्ष लडीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट नगेन्द्र कुमार जोशी, जिला पंचायत सदस्य फरतोला योगेश चन्द्र जोशी ‘योगी’, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, रमेश जोशी, महेंद्र अधिकारी, विनोद जोशी, विनोद अधिकारी, किशोर जोशी,रजत वर्मा,ऋतेश कुमार वर्मा, प्रदीप ढेक, सुनील वर्मा, लोकमान सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी, दीनू अधिकारी, राजेन्द्र अधिकारी, नमन जोशी, रजनीश जोशी, राहुल जोशी, शुभम नाथ, ललित मोहन जोशी, सौरव, रिंकू, सूरज, रोहित, निहारिका फर्त्याल, कुमकुम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के परिणाम…
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में कनिका कालाकोटी व प्रियांशु जोशी प्रथम, अंशुमन जोशी व इशिका जोशी द्वितीय, दिव्यांशी अधिकारी व फाल्गुनी पुनेठा तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में तेजस अधिकारी व सुजल कुमार प्रथम, आदित्य अधिकारी व इनेश सिंह महरा द्वितीय, आरव चंद व कृष अधिकारी तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में साधना चौधरी व चंद्र कला जोशी प्रथम, अमन कालाकोटी व साक्षी गोस्वामी द्वितीय, आयुष पंत व दीपांशु जोशी तृतीय स्थान पर रहे।
कुमाऊंनी भाषण प्रतियोगिता में मानषी जोशी, गायत्री पांडेय, आरती बिष्ट व मनीष जोशी क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में कविता बोहरा, दिया अधिकारी व गायत्री जोशी क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। डांस प्रतियोगिता में ओमी जोशी, दीक्षा अधिकारी, विनीता अधिकारी क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को /उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।