चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

लोहाघाट : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदबुद्धि के लिए भजन-कीर्तन

Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों में सदबुद्धि आने की कामना को लेकर रविवार को राम मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान विपक्ष पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का भी आरोप लगाया गया। नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष भाजपा की लोकप्रियता से घबरा गया है। कुंवर ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के आरोपी जेल में हैं और सीएम धामी ने सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी है। इसके बावजूद विपक्ष उल-जुलूल बयानबाजी से अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से भाजपा प्रदेश के हर मंदिर में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की सदबुद्धि के लिए पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन करा रही है। भजन कीर्तन करने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री निर्मल माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, भास्कर गड़कोटी, पंकज ढेक, सूरज कुमार, शेखर जोशी, दीपक जोशी, विनोद बगौली, विजय कुमार आदि शामिल रहे।