लोहाघाट : गीता देव के निधन पर शोक जताया

लोहाघाट/चम्पावत। गढ़वाल विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रो. सरदार सिंह देव की पत्नी 62 वर्षीय गीता देव का बीते सोमवार को देहरादून में निधन हो गया। अंतिम संस्कार मंगलवार को हरिद्वार में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र विश्वविजय सिंह देव और दिग्विजय सिंह देव ने दी। मूल रूप से कालादेव बिशंग लोहाघाट निवासी गीता देव कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, डॉ. महेश ढेक, एडवोकेट नवीन मुरारी, कुलदीप सिंह देव, प्रकाश ढेक आदि ने शोक जताया है।

