क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट : मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। पुल्ला रोड पर स्थित गंगनौला गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने एक पुलिस कर्मी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर किया। यह घटना तब घटी जब पुलिस कर्मी मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को बंद कमरे से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। विक्षिप्त व्यक्ति ने अपने को कई दिनों से कमरे में बंद कर रखा था और वह ग्रामीणों को धमकी दे रहा था। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी।

लोहाघाट के गंगनौला गांव में एक विक्षिप्त व्यक्ति ने कई दिनों से अपने को कमरे में बंद कर रखा था। ग्रामीणों के कहने के बावजूद वह व्यक्ति कमरा नहीं खोल रहा था तथा ग्रामीणों को धमकी दे रहा था। जिस पर ग्रामीणों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। जिस पर लोहाघाट थाने से हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, अशोक वर्मा तथा राजेंद्र गिरी गंगनोला पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने खुद को कमरे में कैद किए विक्षिप्त व्यक्ति से कमरा खोलने को कहा, लेकिन उसने दो घंटे तक कमरा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास किया। जैसे ही हेड कांस्टेबल सुनील कुमार हिम्मत दिखाकर कमरे के अंदर पहुंचे तो विक्षिप्त व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें हेड कांस्टेबल सुनील की अंगुली में गंभीर चोट आ गई। जिसकी परवाह किए बगैर पुलिस कर्मी ने हिम्मत दिखाते हुए विक्षिप्त व्यक्ति पर काबू कर लिया। पुलिस कर्मी की अंगुली में चार टांके आए हैं। गनीमत रही धारदार हथियार से उनके सिर पर चोट नहीं आई अन्यथा मामला काफी गंभीर हो सकता था। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने कहा जैसे ही वह अंदर पहुंचे। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया किसी तरह अपने साथियों के साथ उस पर काबू पाया गया तथा उसको उपचार के लिए मानसिक रोग अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया गया है कि पूर्व में यह व्यक्ति एक भवन में आग भी लगा चुका है।