उत्तराखण्डजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

लोहाघाट विधायक अधिकारी ने कहा- सोशल मीडिया में डाली गई आधी अधूरी वीडियो उनकी छवि खराब करने का प्रयास

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा पिछले दिन अग्निवीर जवान के अंतिम संस्कार के दौरान व्यवस्थाओं की कमी को देखते हुए एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने स्थानीय प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अनुरोध किया था। दुर्भाग्य से उस समय कुछ गलतफहमियों के कारण पुलिस के अधिकारी से संवाद में कटुता आ गई थी। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक मामले को सुलझा लिया गया था।

लोहाघाट विधायक अधिकारी ने कहा लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा आधी अधूरी वीडियो जारी कर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। वीडियो को शुरुआत से प्रसारित नहीं किया गया। जिसमें स्पष्ट है कि मैंने केवल जनता की समस्या उठाई थी और पुलिस से व्यवहार सुधारने की बात कही थी। विधायक अधिकारी ने कहा मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा उद्देश्य केवल जनता के सम्मान और सुव्यवस्था को बनाए रखना था। मैंने किसी का अपमान न किया है न करने दूंगा। जनसेवा और सत्य के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। उन्होंने इसे विरोधियों की चाल बताया है। मालूम हो सोशल मीडिया में लोहाघाट विधायक व एक पुलिस अधिकारी के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Ad Ad

Ad Ad