लोहाघाट : नशे में वाहन चलाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज
चम्पावत। एसपी अजय गणपति ने नशे में वाहन चलाने वाले व्यक्तियों/यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर नियमतः आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने को लेकर समस्त थाना/चौकियों प्रभारी को आदेशित किया गया है। इसी क्रम
में पांच जनवरी सोमवार को वाहन संख्या UK04TA/ 9731 के वाहन चालक खड़क सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी ग्राम कोट कोतवाली पंचेश्वर को लोहाघाट के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने वाहन चैकिंग के दौरान जांच के लिए रोका। एल्कोमीटर से उसका टेस्ट किया तो वह शराब के नशे में पाया गया। इस पर पुलिस ने वाहन को सीज कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है बल्की यह स्वयं व दूसरों की जान को खतरे में डालता है। चम्पावत पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि नशा करके वाहन न चलाएं यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग करें। पुलिस टीम में एसएचओ अशोक कुमार, एसआई हेमंत सिंह, एएसआई त्रिभुवन जोशी, संजय जोशी शामिल रहे।

