जनपद चम्पावतनवीनतमलोहाघाट / आस-पास

लोहाघाट : अनियंत्रित होकर एनएच पर पलटा वाहन, एक महिला गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। एनएच पर मरोड़ाखान के समीप एक वाहन पलट गया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य बाल बाल बचे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम करीब साढ़े चार बजे बाराकोट से रेगड़ू क्षेत्र की समूह की महिलाओं को लेकर रेगड़ू जा रही मारुति ईको संख्या uk03ta/1574 घाट लोहाघाट एनएच में मरोड़खान के पास वाहन से पास लेते समय अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। दुर्घटना में रेगड़ू निवासी जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्रशासन की टीम के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। महिला का उपचार कर रहे डॉ. अजीम ने बताया महिला के सर पर चोट है, लेकिन खतरे से बाहर है। घायल को चम्पावत जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है। वहीं वाहन में वाहन चालक सहित आठ लोग सवार थे। दुघर्टना में बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी लोग रेगडू क्षेत्र के रहने वाले हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार विजय गोस्वामी, एसआई हेमंत, बाराकोट चौकी प्रभारी एसआई नरेश कुमार व 112 कर्मी मौके पर पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जान घायल महिला को अस्पताल भिजवायां वाहन चालक जगदीश कुमार का कहना है अचानक सामने से वाहन आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है। लोहाघाट एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया दुर्घटना में एक महिला घायल है तथा अन्य को मामूली चोटे आई हैं। एसओ कोरंगा ने बताया चालक जगदीश कुमार व वाहन को पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई हेतु अपने कब्जे में ले लिया है तथा चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है। वाहन को लोगों की मदद से सीधा कर थाने ले जाया गया है। रेस्क्यू अभियान में 112 के एसआई खीम सिंह, का0 ललित रावल, संजय जोशी, का. अशोक पुरी तथा बाराकोट चौकी के का0भुवन चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, का0 विजय राज सिंह, राजस्व उप निरीक्षक सुनील मेहरा, स्टैनो ललित खोलिया आदि शामिल रहे।

Ad