चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

लोहाघाट : पाले में रपट कर कैंटर कार से टकराया, महिला घायल

Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान व बंतोली के बीच पाले में रपटने की वजह से एक कैंटर कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कैंटर की टक्कर से कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहा कैंटर मरोड़ाखान और बंतोली के बीच सड़क में पड़े जबरदस्त पाले में रपट कर दिल्ली से पिथौरागढ़ की ओर जा रही है अर्टिगा कार से जा टकराया। दुर्घटना में पिथौरागढ़ की नैनसैनी निवासी भावना एरी गंभीर रूप से घायल होगी। जिन्हें 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉ. कुलदीप जोशी उनका उपचार किया और हालत गंभीर देखते हुए चम्पावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। डॉ. जोशी के मुताबिक महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है। सूचना पर लोहाघाट थाने से एएसआई धर्मेंद्र कुमार व हेड कांस्टेबल सुनील कुमार अस्पताल पहुंचे तथा घायल महिला का हाल-चाल जाना। एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया घटना आज रविवार सुबह की है, जब टनकपुर की ओर को जा रहा कैंटर सड़क में पड़े अत्यधिक पाले में रपट कर सामने से आ रही अर्टिगा कर से जा टकराया। बताया कि कार में चार लोग सवार थे। अन्य लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अत्यधिक पालाग्रस्त क्षेत्र में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। वहीं लोगों का कहना है आजकल राष्ट्रीय राजमार्ग में अत्यधिक पाला पढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। उन्होंने एनएच से पाला ग्रस्त क्षेत्रों में रोज चूने व नमक का छिड़काव करने की मांग की है।

Ad