उत्तराखण्डउधमसिंह नगरनवीनतम

प्रेमी युगल ने दी जान, युवती ने रुद्रपुर तो युवक ने गुड़गांव में किया सुसाइड

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प में एक युवती ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मौत के कुछ देर बाद गुड़गांव में रह रहे उसके प्रेमी ने भी सुसाइड कर लिया। ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर दिनेशपुर 18 वर्षीय खुशबू सरकार पुत्री विनय सरकार यहां ट्रांजिट कैंप की राजा कालोनी में अपनी मां के साथ रह कर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी हुई है। मौके पर एसआई विजय कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।



परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पता चला है कि युवती की मौत के कुछ देर बाद गुड़गांव में रहकर नौकरी कर रहे युवती के प्रेमी अनीस ने भी आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि सुसाईड से पहले दोनों ने फोन पर बात की थी। अनीस मूल रूप से भूड़िया कालोनी थाना बहेड़ी का रहने वाला था।

Ad Ad



मृतका 11वीं पास थी। उसका एक छोटा भाई है। मृतका की मां मजदूरी करती है जबकि उसके पिता गांव में रह कर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बताया कि कमरा अंदर से था और खुशबू गले में चुन्नी बांध कर फांसी लगाई थी। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि खुशबू की शादी तय हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस पर समाजसेवी सुशील गावा समेत तमाम लोगों ने पहुंचकर मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया।