चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

मां पूर्णागिरी मेला : एसपी रेखा यादव ने किया मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बुधवार को पूर्णा​गिरि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के पैदल मार्ग, बूम बैरियर, ठुलीगाढ़ क्षेत्र एवं भैरव मंदिर में स्थित पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन निकासी मार्गों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस अवसर पर टनकपुर कोतवाल चेतन रावत के साथ ही संबंधित चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के प्रारंभ होने से पूर्व ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, महिला एवं वृद्ध श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्ययोजना सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले के दौरान सतत निगरानी एवं समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में दर्शन कर सकें।