टनकपुरनवीनतम

मदन सिंह बने एबीवीपी के टनकपुर नगर अध्यक्ष

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। बुधवार को टनकपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक एबीवीपी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी को पुनः दायित्व प्राप्त होने पर उनका स्वागत किया गया। बैठक में नगर एवं कॉलेज की नवीन कार्यकारणी का भी गठन किया गया। साथ ही 25 दिसंबर को देहरादून में होने वाले प्रदेश स्तर के कार्यक्रम और 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में चर्चा कर योजना बनाई गई। नवगठित कार्यकारिणी के अनुसार मदन सिंह एबीवीपी के नगर अध्यक्ष और राजेंद्र सिंह नगर मंत्री होंगे। वहीं कॉलेज इकाई में कॉलेज अध्यक्ष नीरज बिष्ट और कॉलेज मंत्री का दायित्व विक्रम सिंह को दिया गया। नगर छात्रा प्रमुख लक्ष्मी महर और कॉलेज छात्रा प्रमुख का दायित्व मनीषा जोशी को दिया गया। वहीं समीर सिंह को तहसील संयोजक और अमन कुल्याल को तहसील सह संयोजक का दायित्व दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सुदीप चम्याल, नीरज सक्टा, रजत त्रिपाठी, नितिन मंगला, समीर, आकाश, प्रीति, हिमानी, आकांक्षा, सेजल, मुकुल, तुषार अग्रवाल, सनी यादव, आकाश, नेहा ऐरी, गुड्डू रावत, भौमिक, सौरभ, प्रीति पांडे के साथ अन्य एबीवीपी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ad

Ad