टनकपुर

टनकपुर में लायंस क्लब की ओर से 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। लायंस क्लब की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 16 अगस्त बुधवार को सायं 4 से 5 बजे के बीच नगर के राजश्री होटल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 10 वर्ष से 30 वर्ष तक आयु के प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में पंजीकरण शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। मेहंदी प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे सभी अपना रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त तक शारदा ज्वैलर्स वार्ड नंबर–1 संपर्क नंबर 9897188851 अथवा मगन बिहारी एण्ड सन्स वार्ड नंबर -2 संपर्क नंबर 9897265100 में करवा सकते हैं। सभी प्रतियोगियों को अपनी मेहंदी की कोन घर से बनाकर लानी होगी, छापे वा टैटू वाली मेहंदी मान्य नहीं होगी, किसी भी प्रतियोगी के हाथ में पहले से लगी हुई मेहंदी मान्य नहीं होगी। क्लब का निर्णय अंतिम व मान्य होगा। इसके अलावा क्लब की ओर से 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य पर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण सामग्री तथा मिष्ठान वितरण भी किया जाएगा तथा पांच सितम्बर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी प्रस्तावित है।

Ad Ad
Ad Ad