चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर के मैजिशियन विक्रम सिंह का जिनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। क्षेत्र के युवा मैजिशियन विक्रम सिंह ने अपनी अद्भुत कला और प्रतिभा के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने देशभर के करीब 200 मैजिशियन के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के साथ वह भारत के चर्चित मैजिशियन और मेडलिस्टों की सूची में शामिल हो गए हैं।

विक्रम सिंह इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर के मैजिक और मेंटलिज्म प्रतियोगिताओं में विभिन्न खिताब अपने नाम कर चुके हैं। उनकी खास पहचान लोगों के मनोभावों को समझने और दिमाग पढ़ने जैसी विशेष कला के कारण बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में उनके कार्यक्रमों में पहुंचते हैं। बताया कि 1 अप्रैल को आगरा में आयोजित स्व. ओपी शर्मा मेमोरियल समारोह में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी अपना विशेष आइटम प्रस्तुत किया, जिसके लिए उनका नाम जल्द दर्ज होने की संभावना है।

Ad Ad


जानकारी के अनुसार अब तक उत्तराखंड से विक्रम सिंह ऐसे एकमात्र मेंटलिस्ट मैजिशियन हैं, जिन्होंने इस स्तर की उपलब्धि हासिल की है। उनके लाइव कार्यक्रमों में दर्शकों का भरपूर उत्साह देखने को मिलता है और उनकी प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विक्रम सिंह टनकपुर के प्रसिद्ध साहित्यकार नीरज सिंह उर्फ गुरुजी उत्तराखंडी के छोटे भाई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, हर्षवर्धन सिंह, एमडीएम स्कूल के प्रबंधक धर्मेंद्र चंद, विशाल अग्रवाल, नितिन गुप्ता, नवयुवक रामलीला कमेटी सहित क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Ad Ad