नवीनतमपिथौरागढ़हादसा

गंगोलीहाट में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम बोयल जनपद पिथौरागढ़ में एक स्विफ्ट कार संख्या यूके05टीए/ 5117 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग एक किमी नीचे खाई में नीचे में गिर गयी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक क्षक कैलाश जोशी व एसआई नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची।

जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से कार में सवार शिवनाथ पुत्र प्रेम नाथ उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी बोयल को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाते लाते शिवनाथ पुत्र प्रेमनाथ की मौत हो गई। चालक भूपाल सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम बोयल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। मृतक चौपाता कस्बे से अपने घर बोयल की ओर जा रहे थे। घर पहुंचने से पूर्व ही उक्त दुर्घटना घट गई। भूपाल सिंह का एक पुत्र है। शिवनाथ के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सभी विवाहित हैं।

Ad