देशराजनीति

मनीष सिसोदिया बोले- भाजपा जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को बना सकती है नया सीएम

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को नया मुख्यमंत्री बना सकती है। सिसोदियो ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली है। बुधवार को मंडी में हुई आम आदमी पार्टी की रैली के बाद भाजपा घबरा गई है। केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल से भाजपा में खौफ है। साढ़े चार साल में जयराम सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। भाजपा को हिमाचल की जनता से साढ़े चार साल की बर्बादी करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। अब भाजपा चाहे मुख्यमंत्री बदले या मंत्री, उससे कुछ नहीं होने वाला है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड