पूर्व विधायक समेत सहित कई कांग्रेसी हिरासत में, जा रहे थे मुख्यमंत्री धामी का घेराव करने…

टनकपुर पीलीभीत चुंगी से हिरासत में लिए गए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने छीनीगोठ कार्यक्रम स्थल में जा रहे कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेसी चम्पावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में विरोध जता रहे थे। 16 अक्टूबर को पूर्वान्ह करीब 11.30 बजे पीलीभीत चुंगी के पास से इन कार्यकर्ताओं को पकड़ टनकपुर कोतवाली ले जाया गया।


पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, वोट चोरी के आरोप लगाते हुए विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा राज में महिला उत्पीड़न, अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने पूर्व विधायक के साथ ही युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बडेला, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज मिश्रा, पूर्व सभासद अमित भट्ट, संजय अग्रवाल, आसिफ, राहुल राज, मयूर बिष्ट, एडवोकेट शाहबाज़ अंसारी, अमन रावत, खीम सिंह रावत, सतीश पांडेय, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमित जोशी, छात्र संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष साहिल गिरी, हरीश शर्मा, विकास शर्मा, राज गंगवार, आदिल, योगेश गुप्ता, शहरोज आदि कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।


