चम्पावत में कई युवाओं ने ज्वाइन की कांग्रेस, पालिकाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता


चम्पावत। कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल का प्रचार अभियान लगातार जारी है। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय व आसपास में हेमेश खर्कवाल का प्रचार अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इस दौरान तमाम लोग कांग्रेस से पार्टी से जुड़ रहे हैं। पुनेठी की पूर्व ग्राम प्रधान आशा देवी के नेतृत्व में तमाम युवाओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। जिनका पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में मुड़ियानी ग्राम सभा के तोक धूरा के रमेश कुमार, चिंतामणि, नारायण दत्त, राहुल कुमार, नवीन जोशी, संजय जोशी, नगरगांव व शक्तिपुर के रोहित कुमार, हेमंत कुमार, सूरज कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार, राजू कुमार, नाथू राम, नीरज कुमार, निर्मल कुमार, पूरन राम, दिनेश राम, खर्ककार्की के जय राम, कमल कुमार, नमन टम्टा, प्रियांशु टम्टा आदि शामिल हैं।

