चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

सीमांत पत्रकार संगठन ने सीएम को भेजा ज्ञापन, पत्रकार पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। सीमांत पत्रकार संगठन टनकपुर ने खटीमा पुलिस के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। एसडीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करार देते हुए मुकदमे को निरस्त किए जाने की मांग की है।

संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल यादव के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकार दीपक फुलेरा पर बिना ठोस जांच के राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे पत्रकारों को डराने और सच दबाने की साजिश बताया गया है। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि इस प्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता करने वालों पर कार्रवाई होती रही, तो यह न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने जैसा होगा, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भी गंभीर खतरा बन जाएगा।
संगठन ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए और मुकदमे को निरस्त किया जाये। साथ ही दोषी अधिकारियों और व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर भी संगठन ने सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार के खिलाफ बिना ठोस साक्ष्य के मुकदमा दर्ज न हो सके।

Ad Ad


संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर न्याय नहीं मिला, तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान सीमान्त पत्रकार संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल यादव, महासचिव दिनेश खर्कवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवन पाटनी, सचिव विनय शुक्ला, कोषाध्यक्ष मयंक पंत, मीडिया कोऑर्डिनेटर विनोद पाल के अलावा अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Ad Ad