जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर में पूर्णागिरी रोड पर मैक्स जीप और कार की भिड़ंत हुई, दिल्ली के चार श्रद्धालु हुए घायल

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पूर्णागिरि रोड पर एसएसबी कैंप के समीप एक मैक्स जीप और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे काफी भयानक था। कार दिल्ली के श्रद्धालुओं की थी। हादसे में दोनों वाहन सवार बाल बाल बच गए। कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पूर्णागिरि रोड पर रविवार को चिलियाघोल के पास मैक्स जीप संख्या यूके03टीए/0157 और मां पूर्णागिरि के दर्शनों से लौट रहे दिल्ली निवासी श्रद्धालुओं से भरी कार डीएल9सीएन/2772 में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप पलट गई और कार सड़क किनारे पहुंच गई। जानकारी के अनुसार हादसे में कार सवार जयप्रकाश बदानी पुत्र वीपी बदानी निवासी गुलाबी बाग दिल्ली के हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। उनके साथ ही संजय डबराल पुत्र बीपी डबराल निवासी विकासपुरी दिल्ली को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार सवार रघुचरण देव पुत्र दुर्गाचरण देव निवासी आकाश भारती अपार्टमेंट
पटपड़गंज दिल्ली व बीएस नेगी पुत्र गजेंद्र सिंह इंदिरापुरम गाजियाबाद को भी चोटें आई हैं। मैक्स वाहन में सवार नितिन पुत्र सुरेश वार्ड नंबर 9 टनकपुर, विपिन पुत्र इतवारी लाल, संजीव कश्यप पुत्र हरीश कश्यप को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मैक्स वाहन काफी तेज गति से चल रहा था और रॉन्ग साइड भी था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसएसबी जवानों को दी। एसएसबी कैंप के जवानों ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर डॉ. सुनील जोशी, डॉ. उमर व कर्मवीर ने घायलों को उपचार किया। बताया कि​ दिल्ली के श्रद्धालुओं में से दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों को एसएसबी जवान मोहित और परवीन ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं उप निरीक्षक दीवान सिंह दलाल ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी की ओर से भी मामले की तहरीर नहीं दी गई है।

Ad
Ad Ad Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड